इंडिया गठबंधन को देश जान चुका है : प्रधानमंत्री

(अमरेश दूबे)

 मिर्जापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां विंध्यवासिनी काली को मां दुर्गा को नमन करते हुए आध्यात्मिक शैली में लोगों का सनातनी परंपरा के तहत हाथ जोड़कर लोगों को प्रणाम कर इंडिया गठबंधन पर जमकर भड़ास निकाला ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने चुनावी प्रचार के दौरान कहां की लोग भलीभात इंडिया गठबंधन को समझ चुके हैं। विपक्षी का क्रियाकला देश के चारों तरफ दिख रहा है। उन्होंने आज मिर्जापुर में अपना दल यस की प्रत्याशी श्रीमती अनुप्रिया पटेल के चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्षी परिवारवाद से उबर नहीं पा रहा हैं।भाई भतीजावाद  सांप्रदायिक शक्तियों की साठ गांठ, षड्यंत्र में विपक्ष लामबंद है। उत्तर प्रदेश 2014 से पहले आतंकवाद ने सेकड़ो घरों के जीवन तबाह किये है। पहलेआतंकी पकड़े जाते थे सपा वाले छोड़ देते थे।
पूर्वांचल को माफिया का सुरक्षित ठिकाना बना दिया था।पूर्वांचल में माफिया को वोट बैंक की तरह देखा जाता था।
सपा सरकार में जनता थर थर काँपती थी अब माफिया थर थार कापते है।हमारे देश का पवित्र सविधान भी लूटना चाहते है। पहले सपा ने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि पिछड़े दलितों को आरक्षण जैसे मिला है वैसे मुस्लिमों को भी मिलना चाहिए। सविधान बदल देंगे। पिछड़ों ने केसे जिन्दगी जी है मुझे मालूम है।

मुसलमानों को आरक्षण देने के लिए आखिरी उपाय हमने खोज लिया है। सविधान में लिखेगे मुसलमान को आरक्षण दिया जाय।मंगल वार बहुत खास होता है। बुढ़वा मंगल बहुत खाश है।पाचशौ साल बाद प्रभु श्री राम अपने घर अयोध्या में प्रतिष्ठित हो गए हैं। जिससे सबसे ज्यादा बजरंग बली के अनुयाई खुश हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आपके वोट से राम मंदिर बना।चार जून को बड़ा मंगल है। इस बार फिर मोदी सरकार बनाने का जनता ने मन बनाया है। उन्होंने कहा कि आज भाषण नही करूंगा आपसे बाते करूंगा। जन आकांक्षा संतृप्त करने के लिए घर बनाने के लिए मिस्त्री लगाते है और जब तक कार्य पूरा नहीं होता तब तक कोई बदलाव नहीं किया जाता है। और उपस्थित जन समुदाय सपा पर अपना वोट बर्बाद नहीं करेगा। सभी बुद्धिजीवी गरीब शोषित राजनीति अच्छी तरीके से समझते हैं। गलत कंपनी में कोई पैसा लगता है क्या अगर शेयर अगर डूब रहा है तो कोई खरीदेगा क्या।वोट उसी को पड़ना चाहिए जिसकी सरकार बनना तय है।

Related posts

Leave a Comment