सर्पदंश से किसान की मौत, गांव में मातम

खुटहन (जौनपुर): थाना क्षेत्र के पूरा अंधेरी पोखरा गांव के निवासी लालचंद यादव (45 वर्ष) की रविवार सुबह सर्पदंश (Snake bite) से मौत हो गई। लालचंद, जो एक किसान थे, अपनी दैनिक क्रियाओं के बाद घर के बाहर घरेलू काम निपटा रहे थे, तभी अचानक एक विषैले सर्प ने उन्हें काट लिया। परिजनों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए आनन-फानन में लालचंद को जिला अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ने लगी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद खबर…

Read More

सिर्फ फुट डालने की फिराक में राहुल गांधी, कांग्रेस शासित राज्यों में क्यों नहीं कराते जातिगत जनगणना : स्वाती सिंह

  लखनऊ, 26 अगस्त । राहुल गांधी सिर्फ अंग्रेजों द्वारा अपनायी गयी फुट डालो, राज करो की नीति पर काम कर रहे हैं। उनको किसी जाति से कुछ भी लेना-देना नहीं है। यदि वे जातिगत जनसंख्या ही जानना चाहते हैं तो कांग्रेस शासित राज्यों में उन्होंने जनगणना क्यों नहीं करायी। अपनी जाति क्यों नहीं बताते हैं। यदि वे अपनी जाति नहीं बताते तो फिर दूसरों से पूछने की अपेक्षा कैसे करते हैं। ये बातें उप्र सरकार की पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वाती सिंह ने कही। उन्होंने कहा…

Read More

कालसर्प और नागदोष से कैसे बचें

    *कई लोगों में भ्रम रहता है कि कालसर्प और नागदोष एक ही हैं। लेकिन यह सत्‍य नहीं है। कालसर्प दोष अधिकांशतः वंशानुगत होता है जबकि नाग दोष का प्रभाव जातक की मृत्‍यु के बाद भी प्रभावकारी रहता है।*   *इसके अलावा अन्‍य सात ग्रहों के राहु केतु के मध्य होने पर कालसर्प दोष बनता है वहीं दूसरी ओर पहले, दूसरे,पांचवें, सातवें और आठवें घर में राहु-केतु के प्रवेश पर नाग दोष जन्‍म लेता है।*   *जैसे की किसी कुंडली में राहु अथवा केतु कुंडली के पहले घर में,…

Read More

श्रावण मास का आरंभ 22 अद्भुत योगों का संयोग बन रहा श्रावण मास में

सोमवार का संयोग : श्रावण मास इस बार सोमवार से ही प्रारंभ हो रहा है। यह शिवजी का ही वार है।* प्रीति योग : प्रीति योग सदा मंगल करने वाला और भाग्य को बढ़ाने वाला होता है। इस योग में सभी कार्य पूर्ण होते हैं।* आयुष्मान योग : सावन के पहले सोमवार को यह योग रहेगा। इस योग में किया गया कार्य लंबे समय तक शुभ फलदायक होता है या जीवन भर सुख देने वाला होता है।* नवम पंचम योग : चंद्रमा और मंगल एक दूसरे से नौवें और पांचवे…

Read More

ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

खुटहन (जौनपुर)। क्षेत्र के बनुआडीह बाजार में लगभग २२ दिन पूर्व ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलट जाने से एक युवक की मौत व चालक के घायल हो जाने के प्रकरण में पुलिस ने ट्रैक्टर स्वामिनी की तहरीर पर नामजद चालक के विरुद्ध लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने व गैर इरादतन हत्या समेत विभिन्न सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। शाहगंज थाना क्षेत्र के बसवरियां गांव निवासी ट्रैक्टर स्वामिनी प्रमीला ने प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया है कि दिपाईपुर गांव निवासी विशाल उनका ट्रैक्टर चलाता था। वह बीते १६ मई को…

Read More

शनि से जुड़कर लाभ उठाने का अवसर शनि जयंती एवं वटसावित्री व्रत 6 जून गुरुवार

शनि से जुड़कर लाभ उठाने का अवसर शनि जयंती एवं वटसावित्री व्रत 6 जून गुरुवार कर्क वृश्चिक राशि वालों पर शनि की ढैया मकर कुंभ मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती और मेष सिंह वृश्चिक राशि पर शनि की दृष्टि। हिंदू धर्म में शनि देव का महत्वपूर्ण स्थान है. शनि देव की पूजा बहुत शुभ और कल्याणकारी मानी जाती है। शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है, मान्यता है कि शनिदेव कर्मों के आधार पर सभी को कर्मफल प्रदान करते हैं, इसलिए शनिदेव को कर्मफल दाता के नाम…

Read More

प्रो. एस. जेड. एच. आबिदी को याद कर भावुक हुए कई आईएएस और आईपीएस

  (उपेन्द्रनाथ राय) लखनऊ । लखनऊ विश्वविद्यालय में अंग्रेजी के पूर्व विभागाध्यक्ष एवम सोसायटी फॉर द प्रमोशन ऑफ इंडियन इंग्लिश लिटरेचर के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. एस. जेड. एच. आबिदी के जीवन व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा एवं विमर्श के लिए आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कई आई.ए.एस और आई.पी.एस पहुंचे थे, जो संस्मरण सुनाते हुए भावुक हो गये। लखनऊ विश्वविद्यालय के कई कार्यरत एवं सेवा निवृत्त शिक्षकों ने अपने अनुभवों को साझा किया। जामिया मिल्लिया इस्लामिया दिल्ली, अलीगढ़ मुस्लिम विश्व विद्यालय, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ माइस धनबाद और अन्य संस्थानों…

Read More

कई राज्यों में बढ़ा है भाजपा का जनाधार, इंडी गठबंधन से ज्यादा है भाजपा की सीटें : स्वाती सिंह

(उपेन्द्रनाथ राय) लखनऊ । जनता ने लगातार तीसरी बार भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में चुना है। उड़िसा, केरल जैसे राज्य में लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति विश्वास जताया है। आज भी इंडी गठबंधन से ज्यादा सिर्फ भाजपा की सीटें हैं। लगातार तीसरी बार नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। ये बातें पूर्व मंत्री व भाजपा की वरिष्ठ नेता स्वाती सिंह ने कही।   उन्होंने कहा कि यह बात सही है कि कांग्रेस को खुद भरोसा नहीं था कि उसको 99 सीटें मिल जाएंगी। इस…

Read More

पुरानी रंजिश के चलते दुकानदार को मनबढ़ो ने पीटा, चार पर मुकदमा दर्ज

खुटहन (जौनपुर)।थाना क्षेत्र स्थित खुटहन चौराहे से पचास मीटर दूर पिलकिछा मार्ग पर पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ो के द्वारा बाजार में संचालित फास्ट फूड के दुकानदार की पिटाई किए जाने के मामले में पुलिस ने घटना के तीसरे दिन तीन नामजद समेत चार आरोपियों के विरुद्ध मारपीट, तोड़ फोड़ व जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक पिलकिछा ग्रामसभा के हरीकापुरा गांव निवासी विपिन कुमार यादव बाजार में फास्ट फूड की दुकान चलाता है। उसका…

Read More

इंडिया गठबंधन को देश जान चुका है : प्रधानमंत्री

(अमरेश दूबे)  मिर्जापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां विंध्यवासिनी काली को मां दुर्गा को नमन करते हुए आध्यात्मिक शैली में लोगों का सनातनी परंपरा के तहत हाथ जोड़कर लोगों को प्रणाम कर इंडिया गठबंधन पर जमकर भड़ास निकाला ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने चुनावी प्रचार के दौरान कहां की लोग भलीभात इंडिया गठबंधन को समझ चुके हैं। विपक्षी का क्रियाकला देश के चारों तरफ दिख रहा है। उन्होंने आज मिर्जापुर में अपना दल यस की प्रत्याशी श्रीमती अनुप्रिया पटेल के चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्षी…

Read More